पुलिस ने 3.2 किलो हिरोइन सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 3.2 किलो हिरोइन सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

जम्मू 22 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने बुधवार और गुरूवार की मध्य रात्रि के बीच नाके के दौरान 3.2 किलो हिरोइन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मेढ़र पुलिस ने बसोनी इलाके में बुधवार और गुरूवार की मध्य रात्रि के बीच एक विशेष नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को तलाशी हेतु रोका। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उन्हें दोनों से 3.2 किलो हिरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हिरोइन को अपने कब्जे मंे लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध मंे मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in