पशु तस्कर सद्दाम गिरफ्तार
पशु तस्कर सद्दाम गिरफ्तार

पशु तस्कर सद्दाम गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 07 अक्टूबर (हि.स.)। धुबड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला के पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान अवैध पशु तस्करी में शामिल सद्दाम अली को गिरफ्तार किया है। जिला के गौरीपुर के मटियाबाग स्थित सद्दाम अली को घर से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित मोस्ट वांटेड आदम अली का भाई बताया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर सद्दाम अली बांग्लादेश को पशु तस्करी में शामिल बताया गया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पशु तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in