तिहाड़ में विचाराधीन कैदी की हत्या

तिहाड़ में विचाराधीन कैदी की हत्या

नई दिल्ली, 30 नवम्बर (हि.स.)। एशिया की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में एक बार फिर एक विचाराधीन कैदी की घातक हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने सुबह साढ़े सात बजे जेल नंबर तीन में घटना को अंजाम दिया। उसके छाती पर घातक हथियार से हमला किया गया। उसे तुरंत जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने जेल में बंद तीन कैदियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृत कैदी की पहचान दिलशेर (23) के रूप में हुई है। वह जहांगीरपुरी इलाके में रहता था। जहांगीरपुरी में हुई एक हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और वह 11 जून 2019 से तिहाड़ जेल नंबर तीन में बंद था। सोमवार को जब वह अपने बैरक में था। इसी दौरान घातक हथियार से उसपर हमला किया गया। छाती में घातक हथियार लगने से वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेलकर्मियों ने उसे तुरंत जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जेल नंबर तीन के उप अधीक्षक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस जेल पहुंची और दिलशेर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी। जांच में पता चला कि दिलशेर पर प्रशांत विहार और स्वरूप नगर थाने में भी मामला दर्ज था। तीनों ही मामलों की सुनवाई अदालत में लंबित थी। परिवार वालों ने उसके जेल में मौजूद कैदी वेद प्रकाश, नौशाद और फैज आलम पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। तिहाड़ जेल में हुई हत्याएं 29 जून 2020 : तिहाड़ के जेल नंबर आठ में दुष्कर्म मामले में बंद मोहम्मद मेहताब की धारदार हथियार से वार कर हत्या, जाकिर नाम के कैदी ने मेहताब पर किया हमला, आपसी रंजिश की वजह से की गयी हत्या। 24 सितंबर : जेल नंबर एक में बंद सन्नी डोगरा पर तीन कैदियों ने घातक हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सन्नी डोगरा ने जेल में मादक द्रव्य लाए जाने की शिकायत की थी। उसके बाद कैदियों ने वीडियो रिकार्ड कर उसे वायरल किया था। जिसमें उन्होंने जेल अधिकारियों पर आरोप लगाया था हिन्दुस्थान समाचार/अनूप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in