गोण्डा : शातिर अपराधी की 43.30 लाख की सम्पत्ति कुर्क

गोण्डा : शातिर अपराधी की 43.30 लाख की सम्पत्ति कुर्क

गोण्डा, 03 दिसम्बर (हि.स.)। जनपद में शातिर अपराधियों की अवैध सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई लगातार स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को पुलिस ने एक शातिर अपराधी की 43.30 लाख की सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। जनपद के मनकापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अगनीपुरवा निवासी नंद किशोर बरुआर की 43.30 लाख की अवैध सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी है। अपराधी ने अवैध तरीके से धन अर्जित करके सम्पत्ति को बनायी थी। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in