कौशाम्बी: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

कौशाम्बी: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

कौशाम्बी, 29 अगस्त (हि.स.)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात शनिवार को सामने आई है। पीड़ित बच्ची की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित बालिका का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालता है। शुक्रवार की रात 8 बजे खुले में शौच के लिए गई। आरोप है गांव के शाबिर अहमद व अवधेश उर्फ़ फूलफूल पहले से घात लगाए बैठे थे। बालिका को अकेला देख आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। बदहवास हालत में बेटी के घर पहुंचने पर मामले की जानकारी घर वालों को हुयी। पीड़ित की माँ ने बताया, बेटी के साथ हुयी घटना की जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस से शिकायत की। बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वह रह-रह कर सहम जाती है। प्रभारी निरीक्षक पूरामुफ्ती रमेश पटेल ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तहरीर के अनुरूप मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। हिन्दुस्थान सामचार/अजय कुमार/राजेश-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in