कुख्यात नौटंकी सिंह एवं बमभोला सिंह को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 

कुख्यात नौटंकी सिंह एवं बमभोला सिंह को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 

- हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त 12 बोर का देसी बंदूक के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद - छठ घाट पर फायरिंग से 5 लोग हुए थे जख्मी छपरा, 24 दिसम्बर (हिस)। सारण एसआईटी एवं मांझी थाना पुलिस ने कुख्यात नौटंकी सिंह एवं बम भोला सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छठ घाट पर हर्ष फायरिंग में प्रयोग किया गया 12 बोर का देशी बंदूक एवं पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बताया कि पिछले महीने मांझी थानांतर्गत छठ घाट पर स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी नौटंकी सिंह उर्फ प्रणव कुमार सिंह एवं दिघवारा थाना क्षेत्र के मलखाचक निवासी बमभोला सिंह उर्फ संजीव सिंह के द्वारा किए गए हर्ष फायरिंग मामले में दोनो को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कुख्यात की निशानदेही पर हर्ष फायरिंग में प्रयोग किया गया 12 बोर का देशी बंदूक एवं पांच जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुख्यात नौटंकी के खिलाफ मांझी थाने में 5 मामले दर्ज हैं। वही अपराधी बम भोला सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं। नया मामला मांझी थाना में कांड संख्या 340/20 के तहत दर्ज की गई है। छापेमारी टीम में एसआईटी टीम के साथ मांझी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, सुधीर कुमार, शिवनाथ राम, गयूर अली, अलका सिन्हा, अमीषा एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विदित हो कि 20 नवंबर को छठ घाट पर नौटंकी सिंह के द्वारा अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान बम भोला उस संजीव के द्वारा उसे कारतूस निकाल कर दिया जा रहा था। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से छठ घाट पर मौजूद कुल 5 लोग जख्मी हुए थे। जिसमें कुछ लोगों को छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था। इस मामले में जख्मी एक युवक के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in