कामाख्या धाम इलाके से तीन वन्य जीव अंगों के तस्कर गिरफ्तार
कामाख्या धाम इलाके से तीन वन्य जीव अंगों के तस्कर गिरफ्तार

कामाख्या धाम इलाके से तीन वन्य जीव अंगों के तस्कर गिरफ्तार

-वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने चलाया संयुक्त रूप से अभियान गुवाहाटी, 02 दिसम्बर (हि.स.)। राजधानी के नीलांचल पहाड़ी पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ कामाख्या धाम में बुधवार को वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने एक व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भारी मात्रा में वन्य जीव के विभिन्न अंग तथा मूल्यवान समुद्री सामग्री को जब्त किया गया। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया है कि लंबे समय से शक्तिपीठ कामाख्या धाम में प्रतिबंधित सामग्रियों की कालाबाजारी बाहरी राज्य के तस्करों के दौरा चोरी-छिपे की जा रही थी। वन विभाग ने अभियान के दौरान दूसरे राज्यों के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जितेंद्र शाह, राहुल चौधरी और संतोष गुप्ता के रूप में की गयी है। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन तस्करों से पुलिस ने नकद 50 हज़ार रुपये भी बरामद किया है। इस अभियान के तहत शक्ति पीठ कामाख्या धाम के साथ गुवाहाटी के गणेशगुरी इलाके में भी वन विभाग और वन्य जीव जंतु अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा एक अभियान चलाया गया। घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तस्करों से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस भी इस मामले को लेकर अपनी ओर से छानबीन कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in