ओएलएक्स पर गाड़ी का झांसा, खाते से 90 हजार पार

ओएलएक्स पर गाड़ी का झांसा, खाते से 90 हजार पार

जोधपुर, 15 नवम्बर (हि.स.)। निकटवर्ती मंडोर के सीताराम नगर स्थित अमर नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से 90 हजार रूपए पार हो गए। उसके किसी परिचित ने फोन कर ओएलएक्स पर गाड़ी के बारे में जानकारी दी। तब गाड़ी खरीदने के चक्कर में खाते से 90 हजार रूपए तीन किश्तों में कट गए। पीडि़त व्यक्ति की पत्नी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। महिला परिचित से रूपए दिलवाने की गुहार पुलिस से लगाई है। इस बारे में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: बिलाड़ा तहसील हाल सीताराम नगर अमर नगर निवासी सुनीता सोलंकी पत्नी हनुमान सोलंकी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पति के परिचित करण सिंह ने ओएलएक्स के बारे में जानकारी देते हुए पति को नंबर दिए थे। इस पर बताया गया कि ओएलएक्स पर एक गाड़ी बिकाऊ है। उसने गाड़ी के लिए 11 हजार दिए गए नंबर पर ट्रांसफर किए है मगर वो नहीं हुए है। तब पति के परिचित करणसिंह ने पति ने नंबर दे दिए। फिर कस्टमर केयर नंबर से संपर्क किया। बाद में उसके पति के खाते से तीन बार में 90 हजार रूपए निकल गए। अब पीडि़ता ने पुलिस से करण सिंह से रूपए दिलवाने की गुहार लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in