आर्थिक तंगी के कारण इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

आर्थिक तंगी के कारण इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

सिमडेगा, 17 दिसंबर (हि.स.)। केरसई थाना क्षेत्र के ठेशुटोली निवासी इंजीनियरिंग के छात्र रोहित कुमार ने अपने घर में आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ठेसुटोली निवासी बालचंद प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार (20) इंजीनियरिंग की पढ़ाई चांडिल में रह कर करता था। दो महीने पूर्व ही वह सिमडेगा जिला में भी इंटर विज्ञान का टॉपर रह चुका था। बुधवार की रात रोहित के पिता बालचंद प्रसाद शौचालय के लिए उठे तो देखा कि रोहित का बेड खाली पड़ा हुआ है। पूजा रूम बंद पाया। पूजा रूम खोला गया तो उसका शव लटक रहा था। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की साूचना मिलने पर सुबह में केरसई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in