अवैध हथियारों की फैक्टरी को शाहबाद डेयरी पुलिस ने सील कर चार बदमाशों को क‍िया ग‍िरफ्तार

अवैध हथियारों की फैक्टरी को शाहबाद डेयरी पुलिस ने सील कर चार बदमाशों को क‍िया ग‍िरफ्तार

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। मेरठ फैक्टरी में बन रहे अवैध हथियारों की फैक्टरी को शाहबाद डेयरी पुलिस ने सील कर चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ मोटा,मो. आजम उर्फ पप्पू,मो.इलयास और पंकज के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से सात पिस्टल,आधा दर्जन कारतूस और उनको बनाने वाला सामान जब्त किया है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि शाहबाद डेयरी पुलिस ने सभी को अलग अलग जगह और एक दूसरे की निशानदेही के बाद गिरफ्तार किया है। शाहबाद डेयरी पुलिस ने सबसे पहले शुभम को इलाके से गश्त करते हुए गिरफ्तार किया था। जोकि इलाके का घोषित बदमाश है। उसको दो पिस्टल और एक कारतूस के साथ पकड़ा था। आरोपी से पूछताछ करने पर वह हथियार बदमाशों को बेचने की फिराक में था। हथियार उसने गांव लाडपुरा मेरठ के रहने वाले मो.आजम से खरीदे थे। आजम को उसकी निशानदेही पर चार पिस्टल और चार कारतूस के साथ पकड़ा। जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि गांव राधना मेरठ में रहने वाला कामरे आलम हथियार बनाया करता है। कामरे को पकडऩे के लिए मेरठ में छापेमारी की गई। पता चला कि वह पहले से ही जेल में बंद है। पता चला कि इस गांव में काफी बदमाश अवैध हथियारों के साथ रहते हैं और यहां पर काफी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी भी मौजूद हैं। आजम से पता चला था कि वह अपने एक अन्य साथी मो.इलयास के साथ हथियार बनाया भी करता है। लाडपुर में जब पुलिस ने छापेमारी की। उसके पिता ने बताया कि एक साल से आजम यहां पर नहीं रहता है। वह गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के कारण वह फतेहलपुर गांव परिवार के साथ चला गया था। जहां पर छापेमारी करने पर भारी मात्रा में हथियार और उनको बनाने वाला सामान बरामद हुआ। मो इलयास को भी मेरठ से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।आजम ने जो पंकज को पिस्टल बेची थी। आजम की निशानदेही पर पंकज को भी गिरफ्तार किया। जो शाहबाद डेयरी पुलिस का घोषित बदमाश है। आरोपियों के साथ तीन से चार अभी और ऐसे आरोपियों के बारे में पता चला है। जो अभी फरार हैं,जिनको पकडऩे की कोशिश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in