अलवर में बॉर्डर होमगार्ड की टैक्टर से कुचलकर की हत्या

अलवर में बॉर्डर होमगार्ड की टैक्टर से कुचलकर की हत्या

अलवर, 26 जुलाई (हि.स.)। टहला थाना क्षेत्र स्थित बल्देवगढ़ और बांदीकुई रोड स्थित बंजारों की ढाणी के पास बॉर्डर होमगार्ड की एक टैक्टर ने कुचल कर हत्या कर दी। यह टैक्टर अवैध खनन का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर वन कर्मी व अधिकारी मौके पर पहुंचे वही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार गंगानगर जिले के सूरतगढ़ गांव निवासी बॉर्डर होमगार्ड 50 वर्षीय केवल सिंह अपने एक साथी के साथ अवैध खनन के ट्रैक्टर को रुकवा रहा था। तभी केवल सिंह को ट्रैक्टर कुचल कर भाग गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए बॉर्डर होमगार्ड को दौसा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वही घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in