अराजकतत्वों ने दो पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडे से पीटा
अराजकतत्वों ने दो पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडे से पीटा

अराजकतत्वों ने दो पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडे से पीटा

देवरिया, 13 दिसम्बर (हि.स.)। मदनपुर क्षेत्र में दो पुलिस कर्मियों को अराजकतत्वों ने लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस 26 लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही हैं। घायल कांस्टेबल की तहरीर पर सात नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ सेवन सीएलए एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला चिकित्सालय में सिपाही की हालत नाजुक देख रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मदनपुर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल शिवशंकर यादव और कांस्टेबल संजय यादव सादी वर्दी में बरांव-पकड़ी-देवरिया मार्ग होते हुए कहीं जा रहे थे। नेतवार गांव के पास रामनाथ गुप्ता के मकान के सामने चार-पांच लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें टोका तो वे नोकझोंक करने लगे। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। अराजकतत्वों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में हेडकांस्टेबल शिवशंकर यादव और कांस्टेबल संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद शिवशंकर यादव को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान 26 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने कांस्टेबल संजय यादव की तहरीर पर 7 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ सेवन सीएलए एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया। इस संबंध में थानेदार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in