back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रतापगढ़ में डीजे बजाने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

प्रतापगढ़ , 24 मई (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात बारात में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हड़कम्प मच गया। हत्या का आरोपी मौके से फरार हो गया। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था। जहां बारात में डीजे बजाने के दौरान सचिन मिश्रा अंशु की गोली मारकर की हत्या कर दी गयी। आरोप है कि पीरानगर गाँव के पूर्व प्रधान पुत्र आकाश सिंह ने अपने साथियों के साथ गोली मारकर हत्या की। रास्ते से जा रहे हरीलाल पटेल को भी गोली लगी, जिसको इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। हत्या के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गांव में भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵