back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कटी युवक की गर्दन, मौत

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव बहराइच, 19 जून (हि.स.)। घर के काम से जिला मुख्यालय आ रहे युवक की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गया। युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहोश हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। रिसिया थाना क्षेत्र के भगतापुर गांव निवासी विजय बहादुर के 18 वर्षीय पुत्र प्रगेश यादव शनिवार की दोपहर किसी काम से बाइक पर सवार होकर बहराइच आ रहे थे। नानपारा-बहराइच हाईवे पर स्थित मोहम्मदानाला रेलवे क्रासिंग के पास कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। पतंग उड़ाने के लिए लोग चाइनीज मांझा लगाए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे थे कि तभी उड़ रहे पतंग में लगे चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए। जिससे मौके ही प्रगेश की गर्दन कट गई और घटनास्थल पर ही युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंंचे रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...