young-man-strangled-to-death-in-mangolpuri-area
young-man-strangled-to-death-in-mangolpuri-area

मंगोलपुरी इलाके में युवक की गला रेतकर हत्या

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस मृतक युवक के जानकारों द्वारा हत्या करने का शक जाहिर कर रही है। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान चन्द्रभान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ एल. ब्लॉक मंगोलपुरी इलाके में रहता था। परिवार में माता, चार भाई और एक बहन हैं। वह रामपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में कार्ड बॉर्ड बॉक्स पेंटर का काम किया करता था। पुलिस को सोमवार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर वेस्ट एंक्लेव डीडीए पार्क में युवक की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में शव की पहचान चन्द्रभान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। चन्द्रभान के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शुरुआती जांच में परिवार वालों से पता चला कि चन्द्रभान की मंगोलपुरी में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। जिससे कुछ ही दिन बाद वह दोनों परिवार वालों की सहमति से शादी करने वाला था। बीते रविवार की रात करीब आठ बजे वह खाना खाने के बाद बाहर गया था। उसकी स्कूटी भी घर पर ही था। उनको भी पता चला कि किसी काले रंग की गाड़ी में उसको उसके जानकार साथ ले गए थे। जब वह काफी देर तक वापिस नहीं आया। उसके फोन पर संपर्क करने की काफी कोशिश की थी। लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। उसके दोस्तों आदी से उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की थी। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। उसके कई ठिकानों पर जाकर परिवार ने उसको तलाशने की कोशिश की थी। सोमवार सुबह इलाके के लोगों ने बताया कि किसी युवक का शव डीडीए पार्क में पड़ा मिला है। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव चन्द्रभान का था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार से पता चला है कि चन्द्रभान ब्याज का भी काम था। पुलिस चन्द्रभान के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उनका कहना है कि चन्द्रभान किसके कहने पर गया था। इस बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। चन्द्रभान की बहन गीता ने बताया कि शाम साढ़े आठ बजे भाई को फोन किया था। जिसने बताया था कि वह पांच से दस मिनट में वापिस आ रहा हूं,कुछ मिनट बाद दोबारा से फोन करने पर चन्द्रभान ने यही जवाब दिया था। लेकिन आठ बजकर 40 मिनट पर जब फोन किया। फोन स्वीच ऑफ हो गया था। किसी ने बताया था कि उसको कोई काले रंग की गाड़ी में बैठाकर ले गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in