back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना में हथकरघा गोदाम में लगी आग को बुझाने का कार्य जारी

हैदराबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। वारंगल जिले में तेलंगाना राज्य हथकरघा बुनकर सहकारी समिति (टीएससीओ) के गोदाम में सोमवार रात लगी भीषण आग पर मंगलवार दोपहर तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। गीसुगोंडा मंडल के धर्मराम गांव के बाहरी इलाके में स्थित गोदाम में दमकल की छह गाड़ियां आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए जूझ रही हैं। कोई हताहत नहीं हुआ। जिला अग्निशमन अधिकारी भगवान रेड्डी ने कहा कि ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग पर अभी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह आसपास के गोदामों में नहीं फैली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार शाम तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया था। उन्होंने कहा, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कपास की चादरें, सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्कूल यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। टीएससीओ के अधिकारियों का अनुमान है कि करीब 38 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अधिकारियों को अंदेशा है कि आग किसी कर्मचारी द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट से लगी होगी। बुनकर संघ के नेता वेंकटेश्वरलु को गड़बड़ी का संदेह है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर घटना की गहन जांच की मांग की। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵