back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब ठेके के विरोध को लेकर महिलाओं का कीर्तन, दिया धरना

जोधपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। शहर के चांदणा भाखर स्थित सैन कॉलोनी मोहल्ला विकास समिति की तरफ से एक शराब ठेके को निरस्त किए जाने को लेकर दिया जा रहा धरना प्रदर्शन जारी है। रविवार को धरना स्थल पर महिलाओं ने कीर्तन किया और आबकारी विभाग के खिलाफ रोष जाहिर किया। धरनास्थल पर पूर्व महापौर घनश्याम ओझा भी मौजूद थे। मोहल्ला विकास समिति सैन कॉलोनी चांदणा भाखर के लोगों का एक शराब ठेका निरस्त किए जाने को लेकर विरोध व धरना अब भी जारी है। रविवार को क्षेत्र की महिलाओं ने कीर्तन किया और पुरूषों ने धरना देकर आबकारी विभाग के खिलाफ रोष जाहिर किया। लोगों को कहना है कि ठेके पास में ही मंदिर और महिलाओं व आस पास के लोगों का आना जाना लगा रहता है। पास में अन्य साधन सुविधाएं है मगर ठेका संचालन से आमआदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵