woman39s-body-recovered-from-garden-near-home
woman39s-body-recovered-from-garden-near-home

घर के समीप बगीचे से महिला की शव बरामद

मधुबनी,15अप्रैल (हि.स.)।जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के धजवा गाछी में संदेहास्पद हालत में एक महिला की लाश बरामद हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार घोला बस्ती के समीप आम बगीचा में एक महिला की लाश गुरुवार को ग्रामीणों ने देखा। मृतक महिला धनिक लाल मंडल की पत्नी वीनिता देवी (27) बतायी गयी है। धजवा गांव में आम के बगीचे में महिला की लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा बिस्फी थाना को दी गई। बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक के पति बाहर मजदूरी करता है। मृतक की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। जिमसें एक भी बच्चे नहीं हैं। मृतक की शव घर से लगभग एक सौ मीटर के दूरी पर मिली है। बताया गया कि प्रथमदृष्टया पुलिस मृतक के सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ली है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in