back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छेड़खानी की शिकायत पर महिला को आग के हवाले किया

महोबा (उत्तर प्रदेश), 16 अगस्त (आईएएनएस)। एक व्यक्ति के माता-पिता ने 30 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। महिला ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज की थी। महिला को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुलपहाड़ थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यक्ति के माता-पिता अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने से कथित रूप से नाराज थे। एसएचओ ने कहा, शनिवार को, उसने अपने पड़ोसी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। लड़की ने बाद में पुलिस को दिए एक बयान में कहा कि मामला दर्ज होने से नाराज आरोपी के माता-पिता ने मारपीट की। उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵