woman-murdered-due-to-extramarital-affair-accused-lover-arrested
woman-murdered-due-to-extramarital-affair-accused-lover-arrested

विवाहेत्तर संबंध के चलते महिला की हत्या, आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाना इलाके के गंगराई में विवाहेत्तर के चलते एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतक महिला अंजना मंडल दो बच्चों की मां थी। हत्या में आरोपित उसके प्रेमी शुभेंदु मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार गंगराई की रहने वाली अंजना मंडल का लम्बे समय से शुभेन्दु से विवाहेत्त्र संबंध थे। लेकिन दो बच्चों की मां अंजना अब उस रिश्ते को तोड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन शुभेंदु इसके लिए राजी नहीं हुए। अंजना सोनारपुर के नंगलबेरिया में आया का काम करती थी। शनिवार को वह साइकिल से काम पर जाने के लिए सुबह पांच बजे घर से निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शुभेंदु ने गंगराई स्कूल के पास उसे रोक लिया और अंजना के पेट में चाकू से हमला कर दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, लेकिन शुभेंदु भागा नहीं, बल्कि अंजना के पास ही बैठ गया। विष्णुपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर आरोपित शुभेंदु को गिरफ्तार कर लिया। अंजना की बहन अंजलि ने बताया कि अंजना कई दिनों से शुभेंदु से दूर रहना चाहती थी। लेकिन शुभेंदु इसके लिए राजी नहीं हुआ, बल्कि उसने अंजना को जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि शुभेंदु अंजना के साथ कहीं और जाकर नया घर बनाना चाहता था। लेकिन दो बच्चों की मां अंजना नहीं मानी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in