woman-entered-into-a-hut-and-molested-assault-on-protest
woman-entered-into-a-hut-and-molested-assault-on-protest

झोपड़ी में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

राजगढ़,05 मार्च (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सराना में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर टापरी में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम सराना निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती रात गांव का शिवलाल पुत्र भंवरलाल वर्मा खेत पर बनी टापरी में घुस गया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 456, 354, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in