back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में जंगली हाथी ने ताड़ी के टैपर को रौंदा

तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कन्नूर में सोमवार तड़के एक जंगली हाथी ने ताड़ी के टैपर को कुचल कर मार डाला। ये जानकारी सूत्रों ने दी। यह घटना कन्नूर जिले के 7,000 एकड़ के अरालम फार्म में हुई, जो लगभग 800 आदिवासी परिवारों का घर है। 39 वर्षीय व्यक्ति पास के शहर मट्टनूर का रहने वाला था। वह काम पर जा रहा था, जब हाथी ने उस पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बीते पांच सालों में जंगली हाथियों ने आठवीं बार हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आवंटित खेतों में रहने वाले आदिवासी जंगली हाथियों के हमले पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, इलाके में करीब 30 जंगली हाथी हैं जो उनकी खेती को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। आदिवासी परिवार ज्यादातर केले और अनानास और ताड़ी की खेती में लगे हुए हैं जिसकी गंध इन जानवरों को आकर्षित करती है। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के राजकीय परियाराम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵