back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी छोडक़र गई, पति ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर, 23 मई (हि.स.)। शहर के रातानाडा सांसी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वक्त घटना उसने पत्नी से झगड़ा किया और वह नशे का आदी था। इस पर पत्नी उसे शनिवार को दिन में छोडक़र बच्चों संग पाली पीहर चली गई। रात को उसने फंदा लगा लिया। घर में मां का पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर एमजीएच लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। रातानाडा थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि रातानाडा सांसी कॉलोनी निवासी 30 साल के वीरेंद्र पुत्र सुरजाराम स्मैक व शराब का आदी था। नशे में वह परिवार से कई बार झगड़ा करता रहता था। शनिवार को दिन भी उसने परिवार के लोगों से झगड़ा किया। तब पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अपनी पीहर पाली चली गई। रात साढ़े 11 बजे के आस पास उसने कमरें में पंखे के हुक में झूल कर अपनी जान दे दी। उसके फंदा लगने का पता मां को चला तब आस पास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाया गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एएसआई बाबूलाल ने बताया कि वीरेंद्र छुटकर मजदूरी करता था और नशे का ज्यादा आदी था। वह पहले भी नशे की हालत में हाथ के नसें काटने का प्रयास कर चुका था। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...