victim-reached-women39s-help-line-regarding-complaint-of-dowry-harassment
victim-reached-women39s-help-line-regarding-complaint-of-dowry-harassment

दहेज प्रताड़ना की शिकायत को लेकर महिला हेल्प लाइन पहुंची पीड़िता

सुपौल, 18 जून (हि. स.)। राघोपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बीबी नूरजहां दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर शुक्रवार को महिला हेल्प लाइन पहुंची। पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन की अधिकारी को लिखित शिकायत की है। जिसमे उन्होंने कहा है कि उसकी शादी मधुबनी जिले के सुरियारी निवासी मो. इरशाद से पांच साल पहले हुई। हाल के दिनों में लगातार उनके पति ससुर, सास और देवर द्वारा दहेज की डिमांड में चार लाख रुपये और एक चार पहिया का डिमांड किया जा रहा है। नहीं देने पर उन लोगों के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इधर एक रात उसके देवर दिलशाद और ससुर मो यूनिस द्वारा इस बात को लेकर उसकी इज्जत लूटनी चाही लेकिन किसी तरह वो उससे बच पाई। कहा कि एक रात उनलोगों के द्वारा उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई लेकिन जान बचाकर रात को भाग कर वापस अपने नैहर आ गई। जिसके बाद उन्होंने महिला हेल्प लाइन में शिकायत किया है। फिलहाल महिला हेल्प परियोजना प्रबंधक सह परियोजना पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने पीड़िता के शिकायत पर संज्ञान लिया है और संबंधित आरोपियों को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप की जांच के बाद दोनों पक्षों का बयान लिया जाएगा दोनो पक्षों में समझौता हो जाती है तो ठीक है अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in