back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपडेट: स्मेकचियों ने पुलिस को बताया, उज्जैन में सस्ती मिलती है इसलिए आते हैं लेने

14/05/2021 उज्जैन,14 मई(हि.स.)। नीलगंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर के दो युवकों को पकड़ा। स्मेक पीने के आदी इन युवकों के पास से पाउडर की 50 पुडिय़ा भी जब्त की गई । पूछताछ में इन्होंने पुलिस से जो कहा,उसे सुनकर पुलिस चौंक गई। पुलिस के अनुसार हरिफाटक ओव्हरब्रिज के समीप सुलभ शौचालय के नजदीक से दोनों युवकों को घेराबंदी करके पकड़ा गया। इनके पास से पाउडर की 50 पुडिय़ाएं जब्त की गईं। इन्होने पूछताछ में बताया कि इंदौर की अपेक्षा उज्जैन में पुडिय़ा सस्ती मिलती है। हम इसे पीते हैं। इसलिए इतनी सारी खरीदकर ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी मौ.अयूब और अयाज अब्बासी निवासी आजाद नगर,इंदौर को हिरासत में लेकर उनकी बाईक क्रं.एमपी 09 क्यूयू 9876 जब्त की गई है। युवकों से जब्त किए गए नशीले पाउडर की कीमत करीब 17 हजार रू. है। हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵