update-four-people-died-in-road-accident-in-begusarai-bihar
update-four-people-died-in-road-accident-in-begusarai-bihar

(अपडेट) बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार

इलाज के दौरान टेंपो चालक की हुई मौत, पांच की हालत नाजुक बेगूसराय, 30 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के बेगूसराय में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या (एनएच-31) पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक एवं टेंपो की टक्कर में पूजा कर लौट रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच घायल हो गए हैं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के समीप की है। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी आशिक महतों के पुत्र देवेंद्र महतों, शंभू महतों की पत्नी उषा देवी, जोगिंदर महतों की पत्नी विभा कुमारी तथा लूचो पासवान के पुत्र टेंपो ड्राइवर मनोज पासवान के रूप में की गई है। जबकि डीलर शैलेंद्र कुमार की पत्नी उषा देवी, देवेंद्र महतों की पुत्री गुड्डी कुमारी, संजीत महतों के पुत्र मानस कुमार एवं भोला महतों की पत्नी उषा देवी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चौकी गांव से आठ लोग एक टेंपो रिजर्व कर शुक्रवार को खगड़िया जिला के सिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी स्थान (माय थान) पूजा-अर्चना के लिए गए थे। पूजा करने के बाद दोपहर में सभी लोग लौट रहे थे, इसी दौरान एनएच-31 पर रघुनाथपुर के समीप पहले से खड़ी ट्रक में तेज गति से आ रहे अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों देवेंद्र महतों, उषा देवी एवं जोगिंदर महतों की पत्नी विभा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार आवाज सुनते ही दौड़े आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को निकलवा कर साहेबपुर कमाल पीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, लूचो पासवान के पुत्र टेंपो ड्राइवर मनोज पासवान को सभी घायलों के साथ इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शेष का इलाज चल रहा है, लेकिन सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, एक साथ चार लोगों की हुई मौत से गांव में कोहराम मच गया है तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं। पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.