back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(अपडेट) वन विभाग का डिप्टी रेंजर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रतलाम, 16 मार्च (हि.स.)। लोकायुक्त पुलिस के दल ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग के सागोद रोड स्थित कार्यालय पर की गई। लोकायुक्त निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि शेरानीपुरा रतलाम निवासी सुलेमान खान ने 13 मार्च को लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय को आवेदन देकर बताया कि रतलाम के डिप्टी रेंजर तनवीर खान द्वारा एक मार्च को लकड़ी से भरा उनका वाहन पकड़ा था जो बाद में 20 हजार रुपये का जुर्माना कर छोड़ दिया, लेकिन जुर्माने के नाम पर 70 हजार रुपये अलग से वसूल लिए। इसके बाद भी 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। आवेदक सुलेमान द्वारा वन विभाग में लकड़ी परिवहन के लिए आवेदन करने के बाद टीपी (परिवहन अनुमति) जारी करने व भविष्य में गाड़ी नहीं पकडऩे को लेकर डिप्टी रेंजर तनवीर खान ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। लोकायुक्त दल ने रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग करवाई गई। इसके बाद लोकायुक्त एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में ट्रेप दल गठित किया गया। मंगलवार दोपहर लोकायुक्त निरीक्षक वर्मा व टीम आरक्षक संजय पटेल, सुनील परसाई, नीरज राठौर, विशाल रेशमिय, उमेश विभाग के कार्यालय पहुंचे और घेराबंदी की। आवेदक सुलेमान खान से वन मंडल कार्यालय में 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते ही दल ने डिप्टी रेंजर को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपित तनवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक वर्मा ने बताया कि आरोपित की संपत्ति का आंकलन भी किया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...