back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी व्यापारी हत्याकांड : आईपीएस अधिकारी पर सीबीआई ने की कार्रवाई की सिफारिश

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस) । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तेल व्यापारी श्रवण साहू की हत्या में लापरवाही बरतने के आरोप में लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजिल सैनी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। मंजिल सैनी एनएसजी की फिलहाल डीआईजी हैं। जब साहू की 2017 में सआदतगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब वह लखनऊ की एसएसपी थी। लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक फरवरी 2017 को बदमाशों ने श्रवण साहू को दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीबीआई उच्च न्यायालय के आदेश पर श्रवण साहू हत्याकांड की जांच कर रही है। इससे पहले साल 2013 में श्रवण साहू के बेटे आयुष की अकील ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेटे के हत्या के मामले में साहू लगातार पैरवी कर रहे थे। जांच में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के आरोप सामने आने के बाद मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि अपराधी अकील की ओर से लगातार धमकियां मिलने पर साहू ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। श्रवण साहू हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने मंजिल सैनी को श्रवण साहू की सुरक्षा में लापरवाही का दोषी पाया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आईपीएस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। पूछताछ के दौरान मंजिल सैनी ने श्रवण साहू को सुरक्षा मुहैया कराने में लापरवाही के लिए अधीनस्थ अधिकारियों पर आरोप लगाया था। उसने सीबीआई अधिकारियों को बताया था कि उसने श्रवण साहू को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तत्कालीन पुलिस लाइन इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह को आदेश दिया था, लेकिन इंस्पेक्टर ने पालन नहीं किया। –आईएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...