back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर-सोनभद्र सीमा पर नदी में बोरी में मिला अज्ञात शव

मीरजापुर, 26 जून (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत नदिहार बाजार से होकर घोरावल-सोनभद्र मार्ग के बैडाड़ पुल के नीचे बकहर नदी पर बने पुल में शनिवार की शाम एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी सोनभद्र के करमा थाना को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मियों ने शव को नदी से बाहर निकाला और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। नदी में शव की सूचना पर दो जनपदों के बार्डर का पेंच फंस गया। काफी देर तक जद्दोजहद करने के बाद करमा पुलिस व राजगढ़ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, दोनों एक दूसरे का क्षेत्र होने की बात पर अड़े रहे। बार्डर का क्षेत्र होने पर नदी का दूसरा क्षेत्र सोनभद्र में आने की वजह से करमा पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव बुरी तरह से छतिग्रस्त होने के कारण पहचान में नहीं आ सका। पुलिस ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई। एक बोरी में पत्थर और दूसरे बोरे में लाश मिली। दोनों बोरी एक साथ बंधी थी। जब बोरे को खुलवाया गया तो उसके हाथ में कंगन दिखने से लग रहा था कि कोई महिला का शव है। करमा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Mirzapur: अब बड़े पर्दे पर आएंगे गुड्डू-मुन्ना-कालीन भैया, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की रिलीज डेट हुई तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ओटीटी...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵