back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, 5 की मौत

अररिया, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में मंगलवार के अहले सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर सडक के किनारे गड्ढे में पलट जाने से कार पर सवार पांच युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को बाहर निकाल लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी युवक एक कार पर सवार होकर अनंत मेला देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। पलासी के थाना प्रभारी शिवपूजन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हादसा पलासी थाना इलाके के डाला चैक के समीप हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कार से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार मंडल, कलानंद मंडल, धनंजय साह, सुनील कुमार (सभी पलासी) तथा नवीन कुमार साह, (खुशीकांटा) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵