back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युगांडा की महिला 7 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने युगांडा की एक महिला को हेरोइन कैप्सूल निगल कर तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह 14 अप्रैल को दोहा से आई थी, जबकि उसे 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इस अवधि के दौरान वह अस्पताल में थी, क्योंकि अधिकारी ऑपरेशन कर उसके पेट से कैप्सूल निकालने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारी ने कहा, ग्रीन चैनल पार करने के बाद उसे रोका गया और वह अंतर्राष्ट्रीय आगमन हॉल के निकास द्वार की ओर बढ़ रही थी। उसके सामान की पूरी जांच करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, मगर चिकित्सा जांच में उसके शरीर के अंदर कुछ सामग्री होने का पता चला। अधिकारी ने कहा कि एक चिकित्सा प्रक्रिया से 126 कैप्सूल बरामद हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल 887 ग्राम सफेद रंग का पदार्थ बरामद हुआ। यह हेरोइन थी, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 6.65 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा, यह स्पष्ट था कि इस यात्री ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, धारा 23 और धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध किया। इसलिए उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया। कैप्सूल के रूप में सफेद पदार्थ प्रथम दृष्टया हेरोइन थी, इसलिए उस पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43 (ए) भी लगाई गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...