back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतरजातीय दंपत्ति को प्रताड़ित करने के आरोप में यूपी के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिजनौर (यूपी), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाले एक अंतरजातीय जोड़े को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में यूपी पुलिस के दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। एक ही गांव के रहने वाले जोड़े ने जनवरी में शादी की थी। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुरक्षा की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी और उन्होंने बिजनौर पुलिस को याचिकाकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने और परिवार के सदस्यों को अनुचित हस्तक्षेप से रोकने का आदेश दिया था। हालांकि, पुलिस ने इसके बजाय दंपति को परेशान किया। इसके बाद दंपति ने यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से संपर्क किया, जिन्होंने हस्तक्षेप किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह को पत्र लिखा। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, मैंने जांच शुरू कर दी है और दोनों कांस्टेबल राजीव शर्मा और सोमवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵