back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर जाली दस्तावेजों के साथ दो यात्रियों को पकड़ा गया : सीआईएसएफ

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे से फर्जी यात्रा दस्तावेजों के आधार पर यूरोप जाने की कोशिश कर रहे दो भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये जानकारी सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों यात्रियों को प्रस्थान फोरकोर्ट क्षेत्र में सीआईएसएफ और खुफिया कर्मचारियोंने संदिग्ध व्यवहार के आधार पर पकड़ा था। एक अधिकारी ने कहा, उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया और बाद में उनकी पहचान विनोद कुमार और अजय कुमार कंबोज के रूप में हुई, जो विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूके-21 से पेरिस जा रहे थे। संदेह होने पर, उन्हें रोक लिया गया और चेक-इन काउंटरों पर विस्तारा एयरलाइंस के कर्मचारियों की मदद से उनके यात्रा दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच की गई। उनके यात्रा दस्तावेजों की जांच करने पर उनके पासपोर्ट पर चिपकाए गए वीजा जाली मिले और फिर मामले की सूचना संबंधित दूतावास के संपर्क अधिकारी को दी गई, जिन्होंने बाद में पुष्टि की है कि वीजा वास्तविक नहीं थे। इसके बाद, दोनों यात्रियों को उतार दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵