back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंडका अग्निकांड में ऑस्ट्रेलिया से आए दो मोटिवेशनल स्पीकर की मौत

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। 13 मई को राजधानी दिल्ली के मुंडका स्थित एक इमारत में भीषण आग लगी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इन मौतों में ऑस्ट्रेलिया से आए पिता और बेटे की जोड़ी भी शामिल हैं। पिता और बेटे दोनों ही मोटिवेशनल स्पीकर थे। इनकी पहचान 62 वर्षीय कैलाश ज्ञानी और उनके बेटे 37 वर्षीय अमित ज्ञानी के रूप में हुई है। दोनों कोफे इम्पैक्स प्राइवेट लिमिटेड के मोटिवेशनल प्रोग्राम के लिए खास तौर पर आए थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) समीर शर्मा ने आईएएनएस को बताया, वे दोनों 13 मई को प्रोग्राम में मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए ऑस्ट्रेलिया से आए थे। इस घटना में उनकी भी मौत हो गई है। कोफे इम्पैक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लगभग 50 महिलाओं समेत लगभग 100 कर्मचारी थे, जो सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक 9 घंटे की वर्क शिफ्ट में काम करते थे। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिता और बेटे के शव की शिनाख्त सोने की चेन और उनके पहने हुए गहनों से की गई है। अभी डीएनए सैंपलिंग के जरिए पुष्टि होना बाकी है। समीर शर्मा ने कहा, उनके एक भाई, डीएनए सैंपल देने आज ऑस्ट्रेलिया से आ रहे हैं। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...