two-members-of-inter-vehicle-vehicle-thief-gang-arrested-11-two-wheelers-recovered
two-members-of-inter-vehicle-vehicle-thief-gang-arrested-11-two-wheelers-recovered

अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 11 दोपहिया वाहन बरामद

प्रयागराज, 31 जनवरी (हि.स.)। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस एवं करेली की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने चोरी के 11 दोपहिया वाहनों को भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मीरजापुर जनपद के के हलिया लालगंज निवासी शुभम सिंह व रतेह चौराहा निवासी सत्यम पाण्डेय है। दोनों के खिलाफ करेली थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की गई। एसपी क्राइम ने बताया कि पकड़े दोनों आरोपितों ने बताया कि हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करते है और शहर में घूमघूम कर वाहनों की रेकी कर अपने साथी सत्यम पाण्डेय के साथ चोरी करते है। चोरी के वाहनों को कम दामों में बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते हैं। इस खुलासे में सर्विलांस टीम के साथ ही साथ मार्डन कन्ट्रोल रूप की मुख्य भूमिका रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in