two-died-due-to-pesticide-effect
two-died-due-to-pesticide-effect

कीटनाशक असर से दो की मौत

जोधपुर, 08 मई (हि.स.)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कीटनाशक असर से अस्पताल में भर्ती दो लोगों की शनिवार की सुबह मौत हो गई। भोजासर पुलिस ने बताया कि सारणपुरा आउ निवासी अमलखराम पुत्र सुरजाराम ने रिपोर्ट दी। इसमेंं बताया कि उसका भाई शिव कुमार खेत में कीटनाशक का छिडक़ाव कर रहा था। तब वह बेहोश हो गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। दूसरी तरफ मतोड़ा पुलिस ने बताया कि पल्ली प्रथम निवासी कुम्भाराम पुत्र फूसाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी भतीजी सुश्री सुशीला पुत्री चैनाराम जाट को कीटनाशक के असर से बीमार पडऩे पर मतोड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के उपरांत शव को परिजन को सौंपा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in