back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-नेपाल सीमांत से दो चायनीज नागरिक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (हि. स.)। एसएसबी 8वीं बटालियन के बरामनीरामजोत के जवानों ने भारत- नेपाल सीमांत से दो चायनीज नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चायनीज नागरिकों की पहचान चेन जीफा तथा डिंग शू शेन्ग के रूप में की गयी है। वहीं, इस मामले में चायनीज नागरिक को मदद करने के आरोप में एक भारतीय नागरिक मोहम्मद इब्राहिम को भी गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को सभी आरोपितो को आगे की कार्रवाई के लिए एसएसबी ने नक्सलबाड़ी थाने को सौंप दिया है। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार बरामनीरामजोत के जवानों ने गुरुवार देर रात दो व्यक्तियों को पिलर संख्या 87/4 पर संदिग्ध रूप से घूमते देखा। इसके बाद जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ किया। पूछताछ के बाद दोनों नागरिक मूल रूप से चायना निवासी पाया गया। जब उनसे आवश्यक कागजात मांगी गयी तो वह दिखने में असमर्थ रहे। इसके बाद जवानों ने दोनों चायनीज नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दोनों चायनीज नागरिकों को मदद करने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से नेपाल की करंसी 2400, भारतीय मुद्रा 1000, अमेरिकन डॉलर 90, एक बाइक, तीन मोबाइल और कुछ चायनीज भाषा की पुस्तक व डायरी जब्त की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए एसएसबी ने नक्सलबाड़ी थाने को सौंप दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...