back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अन्तर्राज्यीय शराब की तस्करी मामले में दो गिरफ्तार, चालीस लाख की दारू बरामद

प्रयागराज, 29 जून (हि.स.)। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तस्करों के कब्जे से चालीस लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में औरैया जिले के विधुना थाना क्षेत्र में स्थित बरूआ गांव निवासी सचिन कुमार और अलीगढ़ जिले के पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के लहस्की गांव निवासी रवेन्द्र सिंह है। तस्करों के कब्जे से 320 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक ट्रक, पांच फर्जी विल्टी, दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, वाहन चालक लाइसेंस और नौ सौ रूपये बरामद हुए है। उक्त गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर कानपुर नगर के मुगल रोड स्थित शताब्दी होटल के पास से तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि पंजाब प्रान्त से लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे। सभी के खिलाफ कानपुर के सजेती थाने में अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵