back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो ईनामी बदमाश भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा

लखीमपुर-खीरी, 15 मई (हि.स.)। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो इनामी बदमाश भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें विधिक कार्रवाई कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। एसपी खीरी विजय ढुल ने शनिवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दस-दस हजार रुपए के दो ईनामी बदमाश भाइयों को औरंगाबाद चौराहे के पास से पसगवां थाना व हैदराबाद थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सहीम उर्फ कालिया पुत्र धनरेश व समीम धनरेश निवासीगण रोशन नगर कस्बा बरबर थाना पसगवां के रूप में हुई है। दोनों ही काफी समय से गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी थे और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी मुखबिर की सूचना पर इनकी गिरफ्तारी पुलिस ने की है। हिन्दुस्थान समाचार/देवनन्दन/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵