back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 74

अंकारा, 17 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की के काला सागर क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, जबकि 47 अन्य का कोई पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 11 अगस्त को देश के उत्तर में काला सागर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कस्तमोनू प्रांत में 62 लोगों की मौत हो गई थी। सिनोप प्रांत में ग्यारह और बार्टिन प्रांत में एक की मौत हो गई। आपातकालीन और आपदा एजेंसी ने सोमवार को कहा कि कस्तमोनू से कुल 1,480, सिनोप से 560 और बार्टिन से 341 अन्य लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने आपदा पीड़ितों और वाहनों को सिनोप प्रांत से निकालने के लिए दो जहाज भेजे। मूसलाधार बारिश ने बाढ़ की वजह से घरों को, पुलों को ध्वस्त कर दिया, कारों को बहा ले गई। बाढ़ के चलते इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति में कटौती की गई। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵