back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के बदायूं में ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 6 की मौत

बदायूं, 25 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आंवला-बदायूं रोड पर बुधवार को ट्रक ने टेंपो को जोरदा टक्कर मार दी। जिसके चलते छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के कुंवारगांव थाना क्षेत्र के पास एक ट्रक ने टैम्पू को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 6 लोंगों की मौत हो गयी। एक लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओवर टेकिंग के चलते यह घटना हुई है। इसमें ट्रक चालक पकड़ में आ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुंवरगांव थाना क्षेत्र में ललेई गांव के पास ट्रक ने सड़क किनारे यात्रियों को उतार रहे टेम्पो में टक्कर मार दी। टेम्पो से उतर रहे दो ग्रामीणों को हल्की चोटें आईं। इसके बाद ट्रक को तेजी से भगाने की कोशिश में ड्राइवर ने बदायूं की ओर आ रहे दूसरे टेम्पो को रौंद दिया और ट्रक खाई में पलट गया। मौके पर प्रभारी एसएसपी सिद्घार्थ वर्मा व एसपी सिटी, सीओ समेत कई थाना प्रभारी पहुंच गए। पुलिस ने वाहनों को हटवाया। कुंवरगांव पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और सुरक्षा के लिहाज से दूसरे थाने भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक परिवारों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, स्वजन के आने पर उनकी शिनाख्त हो चुकी है। एक व्यक्ति घायल है उसका उपचार कराया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ इसकी छानबीन कराकर कार्रवाई की जाएगी। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...