back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में पान मसाले से लदा ट्रक चोरी, 4 गिरफ्तार

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 1 मार्च (आईएएनएस)। बिजनौर के कादरपुर इलाके से पान मसाला से लदे ट्रक को कथित तौर पर चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का 75 लाख रुपये का माल बरामद किया है। उनके तीन साथी अभी फरार हैं। गिरोह ने नौ व 10 फरवरी की दरमियानी रात हल्दौर थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड से खड़े ट्रक को कथित तौर पर चोरी कर लिया था। तंबाकू और पान मसाला की खेप वाला ट्रक लखनऊ से रुड़की जा रहा था। ट्रक चालक और क्लीनर ने इसे एक रेस्तरां के बाहर खड़ा कर दिया और दोपहर का भोजन करने के लिए अंदर चले गए, जब गिरोह माल के साथ वाहन लेकर भाग गया। ट्रक मालिक आदित्य प्रकाश तिवारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...