back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद में बिहार के 2 मजदूरों को ट्रक ने कुचला

हैदराबाद, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के दो निर्माण श्रमिकों को मंगलवार को हैदराबाद में एक ट्रक ने कुचल दिया। ये हादसा शहर के बाहरी इलाके मेडचल मलकाजगिरी जिले के पेटबशीराबाद इलाके में उस समय हुआ जब मजदूर एक निमार्णाधीन इमारत के सामने सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के स्टील से भरा ट्रक घटनास्थल पर पहुंचा था। चालक ने स्पष्ट रूप से वहां सो रहे श्रमिकों को नोटिस नहीं किया और उन पर वाहन चढ़ा दिया। मृतकों की पहचान चंदन राम और कुमार सहरी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 23 साल है और दोनों बिहार के रहने वाले हैं। वे निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे और फुटपाथ पर सो रहे थे। वहीं दूसरी घटना में शहर के मध्य में टैंक बांध पर एक कार की चपेट में आने से घायल हुए एक पुलिस अधिकारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टैंक बांध पर मुशीराबाद थाने के अंचल निरीक्षक जहांगीर यादव को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना रविवार रात की है जब वह ड्यूटी पर थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस अधिकारी सड़क पर चल रहे थे और पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी । अधिकारी को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵