torpa-mla-koche-munda39s-family-members-gunned-down-by-criminals
torpa-mla-koche-munda39s-family-members-gunned-down-by-criminals

तोरपा विधायक कोचे मुंडा के परिजन को अपराधियों ने गोलियों से भूना

गुमला,30 अप्रैल ( हि.स.)। अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए जा रहे संतोष मुंडा (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। संतोष तोरपा के विधायक कोचे मुंडा के साले थे। अपराधियों ने इस घटना को बसिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित पावर ग्रिड के समीप अंजाम दिया। फिलहाल हत्यारों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभावी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर तरफ दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार संतोष मुंडा बसिया में ही अपना नया पेट्रोल पंप बनवा रहे था, जहां प्रतिदिन सुबह पानी पटाने के बाद सैर करने पावरग्रिड की तरफ जाया करता थे। आज भी रोज की तरह घूमने निकले और खेत की तरफ शौच के लिए बढ़े। इस दौरान सूनसान स्थान का फायदा उठाकर अपराधियों ने संतोष मुंडा पर पांच गोलियां दाग दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह जमीन विवाद का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार / वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in