back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छेड़खानी से तंग आकर आग लगाने वाली छात्रा की मौत, पुलिस ने आरोपी किशोर को जुवेनाइल कोर्ट भेजा

हमीरपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर आग के हवाले करने वाली नाबालिग छात्रा की कानपुर स्थित उर्सला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से यहां परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को दोपहर बताया कि चार दिन पूर्व कक्षा नौंवी की छात्रा ने अपने घर पर आग लगा ली थी, जिसे इलाज के लिये कानपुर रेफर किया गया था। बताया कि, छात्रा ने बयान देकर बताया था कि गांव का एक लड़का उसे परेशान करता था। परिजनों ने एक नाबालिग को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है। बताया कि कानपुर में इलाज के दौरान आज छात्रा की मौत हो गयी है। इसे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵