back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मारपीट से तंग होकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बाप-बेटा सहित तीन पर केस दर्ज

राजगढ़, 21 मई (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आंदलहेड़ा में दस दिन पहले 55 वर्षीय व्यक्ति ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को मर्ग जांच के आधार पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 10 मई को ग्राम आंदलहेड़ा निवासी विजय (55) पुत्र सरदारसिंह सेन ने खेत पर लगे नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की, जिसमें ज्ञात हुआ कि गांव के ग्यारसीराम पुत्र हरीनारायण सेन, सोनू पुत्र ग्यारसीराम सेन और उसके भाई रोहित ने मृतक विजय के साथ प्रताड़ना देते हुए मारपीट की,जिससे तंग आकर वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...