चार पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन अन्तरजनपदीय चोर गिरफ्तार
बस्ती, 26 जून (हि.स.)। जिले की पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन अन्तरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 50 लाख रूपये की गाड़ी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि जिले की पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन अन्तरजनपदीय शातिर चोरों युनूस निवासी विन्दुसारबुजुर्ग थाना मुफसिल जनपद सिवान, रमेश कुमार शाह निवासी निर्मल टोला मोहम्मदपुर थाना बरौली जनपद गोपालगंज, शौकत अली पुत्र असगर अली निवासी सरैयागंज थाना नगर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 05 अदद चार पहिया वाहन, 3 पिकप, 1 बोलेरो कार, 1 मारुति जेन कार बरामद की गयी है जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रूपया आंका जा रहा है। तीनों अभिुयक्तों मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गयाा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र