three-godowns-got-up-at-midnight-in-the-residential-area
three-godowns-got-up-at-midnight-in-the-residential-area

रहवासीय एरिया में अर्धरात्रि को एक साथ तीन गोदाम सुलग उठे

जोधपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। शहर के कमला नेहरू नगर से लगते देवीरोड चांदणा भाखर में रहवासीय बस्ती में अद्र्ध रात्रि दो बजे टेंट, रूई और फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। पढ़ाई कर रहे एक छात्र की सजगता काम आई और तुरंत पुलिस व दमकलों को सूचना देकर बुलाया गया। अन्यथा जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। सबसे बड़ी बात है लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे। एक गैस सिलेण्डर भी फटा है। कमला नेहरू नगर तृतीय देवी रोड चांदणा भाखर में स्थित रुई के एक गोदाम में अद्र्ध रात्रि दो बजे भीषण आग लग गई। एक ही परिसर अथवा मकान में टेंट, रूई और फर्नीचर का गोदाम आया है। बताया जाता है कि पहले टेंट हाऊस में आग लगी। फिर वह धीरे धीरे रूई और फर्नीचर गोदाम तक पहुंच गई। जोकि विकराल रूप लेने लग गई। इस बीच आधी को अपने घर में पढ़ाई कर इंजीनियरिंग छात्र आशीष सारस्वत ने धुंआ और आग की लपेटें देखने पर बाहर आया और तुरंत पुलिस और फायर स्टेशन तक इसकी सूचना पहुंचाई। इस रहवासीय कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के समक्ष आवासीय क्षेत्र में रुई गोदाम का विरोध भी जताया। इस बीच दमकलों ने मोर्चा संभाल लिया। एक के बाद एक कर मौके पर पहुंची दर्जन भर दमकलों ने सबसे पहले आग का विस्तार थामा। इसके बाद आग बुझाने में जुटे। करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमाान लगाया गया है। सिलेण्डर फटा, दमकल कर्मी बचे: नागौरी गेट फायरस्टेशन के प्रभारी दलपत कलाल ने बताया कि यहां पर गैस से भरा सिलेण्डर भी रखा हुआ था। जोकि आग की चपेट में आने से फट गया। उसका ऊपरी हिस्सा काफी फट गया। सिलेण्डर फटने के दौरान दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। गमीमत रही कि सिलेण्डर का ऊपरी हिस्सा ही थोड़ा फटा, पूरा फट जाता तो जान का पूरा जोखिम बन जाता। अवैध रूप से चल रहे गोदाम: बस्ती के लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पूर्णतया रहवासीय है। मगर प्रशासन की मिली भगत से यह अवैध रूप से संचालित हो रहा है। एक ही परिसर में रूई, टेंट व फर्नीचर का कार्य हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इसे हटाने के लिए भी कहा है। इधर सुबह जानकारी पर महापौर दक्षिण वनिता सेठ भी मौका स्थल पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in