back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में हथियारों की तस्करी के आरोप में डीजे, पहलवान समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में एक डीजे और एक पहलवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान डीजे योगेश पटेल, पहलवान पंकज कुमार भारद्वाज और जितेंद्र के रूप में हुई है। उन्हें दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर को सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर योगेश पटेल दिल्ली के सराय काले खां इलाके में दिल्ली-एनसीआर के कुछ अपराधियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने आएगा। इसी के तहत इलाके में जाल बिछाया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को मिलेनियम पार्क के सामने महात्मा गांधी मार्ग फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बैग जब्त किया, जिसमें 12 पिस्तौल थे। दूसरे ऑपरेशन में 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों के बारे में गुप्त सूचना मिली, जो दिल्ली में विभिन्न गिरोहों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करते हैं। पता चला है कि दोनों अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप की आपूर्ति करने रोहिणी आएंगे। इसके बाद, पुलिस ने जाल बिछाया और दो व्यक्तियों (पंकज और जितेंद्र) को 15 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...