back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदमाशों ने एटीएम तोड़ा, 13.28 लाख रुपये लूटकर फरार

गुरुग्राम, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुग्राम के सेक्टर 75ए में स्थित एक निजी बैंक के एटीएम को गैस कटर से चोरों ने काट दिया और करीब 13.28 लाख रुपये नकद ले लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को कहा, आरोपी ने एटीएम तोड़ने के बाद अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला रंग फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर कटर की मदद से एटीएम कियोस्क को एक तरफ से काट दिया गया और अपराधी 13,28,000 रुपये लेकर फरार हो गए। भुगतान सेवा कंपनी की शिकायत पर शुक्रवार को खेड़की दौला थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर एटीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकेन ने कहा, जांच जारी है। हम अपराधियों की पहचान का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵